रांची : निशिकांत ने फिर किया ट्वीट, राज्य के एक नेता पर फ्लैट गिफ्ट करने का आरोप
- By admin --
- 30 Jul 2020 --
- comments are disable
भाजपा सांसद ने गुरुवार को फिर दो ट्वीट कर लिखा कि झारखंड के एक नेता ने नवंबर 2013 में मुम्बई में एक फ्लैट 55 लाख का गिफ्ट किया। डीजीपी एमवी राव तुरंत एसीबी की जांच करिए। सांसद ने ट्वीट में न तो नेता का नाम बताया और न ही फ्लैट किसे गिफ्ट किया गया ,के बारे में सार्वजनिक किया।
इससे पहले गुरुवार सुबह भाजपा सांसद ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। साथ ही सवाल पूछा कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की पर मुख्यमंत्री ने आपराधिक मानहानि का केस क्यों नहीं किया।
सांसद दुबे ने लिखा कि लड़की ने बलात्कार के आरोप का कानूनी नोटिस एक मुख्यमंत्री को भेजा। उसी लड़की ने कुछ समय बाद केस कर दिया। यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आप में हिम्मत थी या झारखंड की जनता के इज्जत का ख्याल था तो उस लड़की पर आपराधिक मानहानि का केस क्यों नहीं किया? ट्वीट के आखिर में उन्होंने लिखा कि आरोप लड़की का है, मेरा नहीं।