गिरिडीह। आठ हजार रिश्वत लेते दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

गिरिडीह। राज्य में रिश्वतखोरी का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। सरकार तो बदलती है, लेकिन रिश्वतखोरों में कोई बदलाव नहीं आया है। राज्य में कहीं न कहीं रोज रिश्वत लेने वाले लोग गिरफ्तार हो रहें हैं।

बगोदर थाना क्षेत्र में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त जरमुने पश्चिमी पंचायत के पंचायत सचिव और मुखिया हैं।

दोनों ने गांव में सड़क बनाने के एवज में ठेकेदार से 10 हजार रुपए की कमिशन मांगी थी। इस संबंध में ठेकेदार ने एसीबी से शिकायत की थी। एसीबी की टीम ने दोनों अभियुक्तों को आठ हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।