मोदी के आगमन पर छतों और सड़कों से मोबाइल टॉर्च जलाकर कहेंगे जोहार !
- By rakesh --
- 13 Nov 2023 --
- comments are disable
प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक स्वागत में मनाएं दीपावली: सेठ
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन को लेकर सांसद संजय सेठ ने रांची की जनता से प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करने की अपील की है। सांसद सेठ ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है, जब भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हमारे जनप्रिय प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं। अभी त्योहारों का मौसम चल रहा है। दीपावली से लेकर छठ तक हम कई त्यौहार मनाते हैं। त्योहारों के इस मौसम में प्रधानमंत्री का झारखंड आगमन हम सबके लिए अविस्मरणीय पल होगा।
सांसद श्री सेठ ने रांची की जनता से अपील की है कि प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रात्रि 8:00 बजे उतरेंगे। वहां से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान हीनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, सहजानंद चौक, रातू रोड चौक होते हुए प्रधानमंत्री राजभवन जाएंगे। मेरी शहरवासियों से अपील है कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली बनाएं। सड़कों पर रंगोली बनाएं। अपने-अपने घरों की छत पर, सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर मोबाइल का टॉर्च लाइट जलाकर प्रधानमंत्री को जोहार कहें। उन पर पुष्प वर्षा करें।
सांसद ने कहा कि अभी हमने दीपावाली मनाई है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर भी दीपावली मनाएंगे। एक दीपावली हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वागत के लिए भी मनाएं। माननीय प्रधानमंत्री जी का ऐसा ऐतिहासिक स्वागत करें कि यह हम सबके लिए भी गौरव की बात हो जाए। सांसद ने शहरवासियों से यह भी अपील की कि हम झारखंड की संस्कृति के साथ लोक नृत्य के साथ भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत
- modi live
- modi live today
- modi speech today
- narendra modi speech
- narendra modi speech live
- pm modi live
- pm modi live news
- pm modi live today
- pm narendra modi live
- Prime Minister Narendra Modi
- secunderabad in poll-bound telangana
- shekhar gupta
- theprint
- theprint hindi
- theprint news
- theprint videos
- नरेंद्र मोदी लाइव
- पीएम मोदी आज का लाइव
- पीएम मोदी का लाइव भाषण
- पीएम मोदी का लाइव वीडियो
- पीएम मोदी लाइव
- पीएम मोदी लाइव टुडे
- मोदी live today
- मोदी लाइव