रांची : नहीं थम रहा कोरोना का कोहराम, राज्य में 1266 नए मरीज मिले
- By admin --
- 19 Aug 2020 --
- comments are disable
कोरोना का कोहराम झारखण्ड में थमने का नाम नहीं ले रहा । कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को रांची में कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई।
तीन मरीजों में एक दुमका के 70 साल डॉक्टर हैं जिन्हें आठ दिन पहले रांची के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे कोरोना सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं रांची के एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में शहर के एक 45 साल के व्यवसायी ने भी दम तोड़ दिया। कारोबारी को सांस लेने में परेशानी होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं रिम्स में भी एक मरीज ने दम तोड़ दिया। मृतक 68 साल का मरीज सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का निवासी था। उसे इलाज के लिए 16 अगस्त को रिम्स में भर्ती कराया गया था।
इन जिलों से मिले नए मरीज
राज्य में 1266 नए मरीज भी मिले हैं। नए मरीजों में रांची से 426, बोकारो से 62, चतरा से 5, देवघर से 32, धनबाद से 33, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 360, गढ़वा से 9, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 10, गुमला से 40, हजारीबाग से 42, जामताड़ा से 2, खूंटी से 25, कोडरमा से 16, लातेहार से 27, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 15, रामगढ़ से 12, साहिबगंज से 33, सरायकेला से 22, सिमडेगा से 14 और पश्चिमी सिंहभूम से 55 मरीज शामिल हैं।