रांची। दुमका खेलने गए बच्चों को लाया गया रांची

रांची। लॉकडाउन के पूर्व रांची, जमशेदपुर, खूंटी, गुमला व बोकारो की लड़कियां फुटबॉल खेलने दुमका गई थी। लॉकडाउन  के दौरान सभी बच्चे वहां फंस गए थे। बच्चों के अभिभावक  सांसद से संपर्क कर मदद करने का आग्रह  किया गया।

सांसद संजय सेठ ने दुमका के पूर्व विधायक लुइस मराण्डी  से संपर्क स्थापित कर बच्चों की मदद की। सांसद सेठ के आग्रह पर दुमका उपायुक्त ने भी तुरंत बच्चों से संपर्क स्थापित कर बच्चों को बस से राँची के लिए रवाना किया।