पाकुड़ः पड़ोसी देश से लौटे प्रवासी श्रमिक,हुई जांच

पड़ोसी देश भूटान से 22 प्रवासी श्रमिकों का एक दल पाकुड़ पहुंचा। राज्य के विभिन्न जिलों के प्रवासी कामगारों के पाकुड़ पहुंचने पर स्थानीय बाजार समिति स्थित शिविर में सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गयी।

पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर सभी प्रवासी श्रमिकों को उनके संबंधित जिला भेजने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बस की व्यवस्था की गई। सभी श्रमिक राज्य के दूसरे जिलों से संबंधित थे।

भूटान से वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों में  चतरा जिले से संबंधित 3 श्रमिक, पलामू जिले से संबंधित 15 श्रमिक, गिरिडीह जिले से संबंधित 1 श्रमिक, हजारीबाग जिले से संबंधित 1 श्रमिक एवं धनबाद जिले से संबंधित 2 श्रमिक शामिल थे। सभी को जिला प्रशासन द्वारा बस मुहैया कराकर उनके संबंधित जिला में भेजा गया।