‘मां-माटी-मानुष रो रहे, संदेशखाली का गुनहगार मजबूरी में गिरफ्तार’ !
- By rakesh --
- 02 Mar 2024 --
- comments are disable
PM Modi in West Bengal: ‘मां-माटी-मानुष रो रहे, संदेशखाली का गुनहगार मजबूरी में गिरफ्तार’, PM मोदी का ममता बनर्जी से सवाल
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘संदेशखाली की बहनें इंसाफ की गुहार लगाती रही, लेकिन टीएमसी सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मां, माटी और मानुष सभी टीएमसी के कुशासन में रो रहे हैं.’
कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘राज्य सरकार तो चाहती ही नहीं थी कि संदेशखाली का गुनहगार गिरफ्तार हो. लेकिन जब ये बंगाल की नारी शक्ति दुर्गा बनकर खड़ी हो गई और भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हो गए, तब मजबूरन इस राज्य सरकार को झुकना पड़ा.’
‘विकास नहीं, भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही प्राथमिकता’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बंगाल में जिस तरह टीएमसी की सरकार चल रही है उसने बंगाल को निराश कर दिया है. पश्चिम बंगाल की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ टीएमसी को बार-बार इतना बड़ा जनादेश दिया है, लेकिन टीएमसी अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है.’ उन्होंने कहा, ‘टीएमसी के लिए बंगाल का विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही प्राथमिकता है.’
‘टीएमसी ने बंगाल की छवि खराब की’
पीएम मोदी ने जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा, ‘टीएमसी ने बंगाल की छवि खराब की है. यह हर योजना को घोटाले में बदल देती. वे हमारी योजनाओं पर स्टीकर लगा देते हैं और उसे अपना बताते हैं. वे गरीबों से छीनने से पहले नहीं हिचकिचाते. आने वाले वर्षों में बीजेपी निवेश और रोजगार के असंख्य अवसर पैदा करेगी। इसके लिए आपको लोकसभा चुनाव में अपना योगदान अवश्य देना होगा. बीजेपी बंगाल की सभी 42 सीटें जीतेगी…’
- modi
- modi in bengal
- modi in west bengal
- modi live
- modi live news
- modi speech
- modi speech today
- narendra modi
- narendra modi youtube
- PM Modi
- pm modi bengal rally
- pm modi bengal visit
- pm modi in bengal
- pm modi latest speech
- pm modi rally in bengal
- pm modi speech
- pm modi speech latest
- pm modi speech today
- pm modi west bengal
- pm modi west bengal rally
- pm narendra modi
- pm narendra modi speech
- Prime Minister Narendra Modi
- west bengal