जगरनाथ महतो का शव पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई विदायी..

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अपने आवासीय जिला बोकारो के भंडारी दा स्थित दामोदर नदी तट पर पांच तत्वों में विलीन हो गए। इससे पहले रांची से  बोकारो आलर्गो उनके पैतृक आवास में उनका तिरंगे से लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा।  जहां उनके चाहने वालों व उनके रिश्तेदार रोते बिलखते अलाप करने लगे । वही जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा घर से निकले जिसमें हजारों हजारों की भीड़ उनके साथ साथ थी ।

उनके अंतिम अंतिम यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री समेत झारखंड विधानसभा अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री चंपई सोरेन मंत्री बादल पत्र लेख आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता , चंपई सोरेन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे बेरमो के विधायक अनूप सिंह, बोकारो विधानसभा, भाजपा के विधायक विरंची नारायण गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे बोकारो जिला के तमाम अधिकारी उनकी अंतिम यात्रा में है शामिल हुए । वही 1932 के आंदोलनकारी जयराम महतो उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जिसके बाद दामोदर तत्पर उनके पुत्र राजू महतो के द्वारा मुखाग्नि दिए इस दौरान भी उनके चाहने वालों उनके कार्यकर्ता लाखों की संख्या में पहुंचे थे ।जहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई।