हज कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर इरफान अंसारी ने हज यात्रियों को दिया सौगात
- By rakesh --
- 07 Feb 2023 --
- comments are disable
हज कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर इरफान अंसारी ने हज यात्रियों को दिया सौगात
अब हमारे हाजियों को फ्लाइट पकड़ने कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा… सीधे रांची से हज के लिए होंगे रवाना-इरफान अंसारी
हमारे हज यात्रियों के साथ कोलकाता में होता था सौतेला व्यवहार-इरफान अंसारी
हज यात्रा के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क होंगे- इरफान अंसारी
हज यात्रा इस बार 50-60 हज़ार रुपए होगी सस्ती-इरफान अंसारी
हज यात्रियों के हज हाउस में रहने एवं खाने की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी
विधायक इरफान अंसारी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे
मेरा एकमात्र लक्ष्य है कि हज यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके-इरफान अंसारी
________
झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने आज हज हाउस रांची मे प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें हज कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर विधायक जी ने नई हज पॉलिसी 2023 की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार हाजियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। हमारे हाजियों को हज जाने के लिए कोलकाता से फ्लाइट लेना पड़ता था। परंतु अब हमारे हाजी सीधे रांची से हज के लिए फ्लाइट लेंगे। कोलकाता से बेहतर सुविधा रांची में मुहैया कराई जाएगी। कोलकाता में हमारे हाजियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था जिसे लेकर मैं काफी चिंतित था।हमारे हज यात्रियों के रहने व खाने का समुचित व्यवस्था हज हाउस में ही कराए जाएगा जिसे लेकर मैं एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बहुत जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलने जाऊंगा। हज हाउस में बेहतर पानी बिजली की व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा
आगे विधायक जी ने कहा की अब हमारे हज यात्रियों को पैकेज में 50 से 60 हज़ार रुपये सस्ते होंगे। हज यात्रा के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क होंगे। ऐसे कई निर्णय हमारी कमेटी ने लिया है जो आने वाले समय में दिखेगा। मैं जब से हज कमेटी का चेयरमैन बना हूं तो मेरा एकमात्र लक्ष्य है कि मैं कैसे अपने हज यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करा सकूं। इन लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसका खासा ध्यान रखने की जरूरत है।