आखिर कैसा सफर रहा है उपराष्ट्रपति के प्रारत्धायाशी राधाकृष्णन का !
- By rakesh --
- 18 Aug 2025 --
- comments are disable
राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे दिल्ली।महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे. बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगी है. सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के रहने वाले हैं. बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में गहन चर्चा के बाद उनके नाम पर फैसला लिया गया.इस बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद थे. पीएम मोदी की मौजूदगी में राधाकृष्णन के नाम पर मुहर लगाई गई.
जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी संसदीय बोर्ड ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के लिए नाम तय कर लिया है. हम सर्वसम्मति से उपराष्ट्रपति का नाम तय करना चाहते थे. उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन हमारे उम्मीदवार होंगे. इस समय वो महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं.
राधाकृष्णन कोयंबटूर से 2 बार सांसद रहे
चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन यानी सीपी राधाकृष्णन कोयंबटूर से दो बार के सांसद (1998 and 1999) रहे हैं. उनका जन्म 20 अक्तूबर 1957 को तिरुप्पुर, तमिलनाडु में हुआ था. वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल (31 जुलाई 2024 से अभी तक) हैं. इससे पहले वो झारखंड के भी राज्यपाल थे. 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024 तक वो झारखंड के राज्यपाल रहे.
2003 से 2006 तक तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष
सीपी राधाकृष्णन 2003 से 2006 तक वो तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष थे. इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनकी अगुवाई में 19,000 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा निकाली गई, जो 93 दिनों तक चली.
इस दौरान उन्होंने नदियों को जोड़ने, समान नागरिक संहिता, छुआछूत समाप्त करने जैसे कई मुद्दे उठाए. सीपी राधाकृष्णन एक ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन के दम पर संघ और बीजेपी में अपनी पहचान बनाई. तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने से लेकर कई संवैधानिक पदों पर उन्होंने कार्य किया. उपराष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी उनके अनुभव और नेतृत्व का ही प्रमाण है.
16 साल की उम्र में RSS से जुड़े राधाकृष्णन
सीपी राधाकृष्णन 16 साल की उम्र में 1973 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े. 1974 में वे भारतीय जनसंघ की तमिलनाडु राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने. 1996 में उन्हें तमिलनाडु बीजेपी का सचिव नियुक्त किया गया. सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु का ‘मोदी’ भी कहा जाता है. अगले साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव है. इससे पहले बीजेपी ने उनके नाम का ऐलान कर बड़ा दांव खेल दिया है.
9 सितंबर को होंगे उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
आगामी 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है. 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका, bकार्यकाल अगस्त 2027 को खत्म होना था, मगर इससे पहले ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया.
- bharat ke 15ve uprashtrapati
- bharat ke 17ve uprashtrapati
- bharat ke naye uprashtrapati
- bharat ke naye uprashtrapati kon banenge
- bharat ke uparashtrapati ka chunav
- bharat ke uprashtrapati current affairs questions
- bharat ke uprashtrapati current affairs questions in hindi
- bharat ke uprashtrapati ki life
- bharat ke uprastrapati ka list
- bharat ke uprastrapati ka suchi
- kaun banega uprashtrapati
- uparashtrapati ke bare me
- uprashtrapati 2022
- uprashtrapati election
- uprashtrapati istifa