रांचीः जानिए क्यों... रिम्स पर छाया कोरोना महामारी का साया

रांचीः रिम्स में घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में हुई नियुक्ति घोटाले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की व्यापक स्तर पर सर्वदलीय एवं उच्च स्तरीय बैठक हुई।

बैठक सामाजिक प्रतिनिधि डॉ. करमा उरांव की अध्यक्षता में की गई जिसमें डॉक्टर एसोसिएशन सामाजिक संगठन राजनीतिक संगठन ग्राम समिति सरना समिति सहित सभी जन शामिल हुए।

सामाजिक संगठनों के सभी प्रतिनिधियों ने व्यापक स्तर की रणनीति तैयार करते हुए इस प्रतिनिधित्व की  जिम्मेवारी स्वयं लेते हुए  झारखंड आदिवासी संयुक्त मोर्चा कोर कमेटी का गठन किया ।

जिसमें सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया और झारखंड के अन्य सभी भागों से भी प्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा इस मामले को लेकर  सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने रिम्स निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी।

इसमें शामिल सभी आरोपियों  को अभिलंब गिरफ्तारी की मांग सहित विस्थापितों को  फोर्थ ग्रेड पर नियुक्ति हो एवं रिम्स निदेशक आदिवासी मूलवासी हो। साथ ही रिम्स के इस मामले से शुरू अब सारे मामलों पर एवं गड़बड़ियों पर पुर्ण  विराम लगाई जाएगी ।

सरकार से मांग करते हुए कहा गया कि झारखंड के सभी परियोजनाओं पर विस्थापितों एवं सभी विभागों पर नियुक्तियों स्थानीय नीतियों नियोजन नीतियों शिक्षा नीतियों आरक्षण नीतियों सहित पलायनओं  गैरमजरूआ जमीन की लूट धर्मकोट सहित सभी मुद्दों पर आवाज बुलंद की जाएगी और इन सभी मांगों को लेकर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा ।

इस बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी संगठनों के अगुआ  बलकू उरांव, दिनेश उरांव ,डॉ लियो खोया, डॉक्टर नीतीश एक्का सहित सैकड़ों महिला-पुरुष युवा युवतियों सहित अन्य सभी उपस्थित थे।