धनबाद क्षेत्र में घटना के बाद फैली सनसनी, जानिए क्यों ?
- By admin --
- 30 Jun 2020 --
- comments are disable
झरिया बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के ऊपर सेंटर निवासी लगभग 28 वर्षीय कोचिंग सेंटर संचालक मुकेश ने सोमवार रात दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। खबर सुनकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना किसी ने बोर्रागढ़ ओपी को दी।
माइनिंग का छात्र ने की आत्महत्या
सूचना मिलते ही बोर्रागढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटना के जांच में जुट गई। बोर्रागढ़ के एसआई निरंजन प्रताप ने बताया कि सूचना मिली थी कि बोर्रागढ़ में किसी युवक ने फांसी लगा लिया है। मृतक माइनिंग का छात्र बताया जा रहा है।
अलग रूम में रहता था मुकेश
घटनास्थल पहुंच कर मामले कि जानकारी लिया तो मृतक के पिता ने बताया कि मुकेश अलग रूम में रहता था। वो अपने रूम मे टीवी देखा करता था और रूम में रहा करता था। वहीं रोज की तरह मां जब सुबह मुकेश को उठाने के लिए गई तो दरवाजा खटखटाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद मां ने मुकेश के पिता को बुलाया मगर दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजे को तोड़ा गया।
कोचिंग संचालक था मुकेश
अंदर जाते ही लोग सन रह गए और देखा कि मुकेश फांसी के फंदे से झूल रहा है। बताया जा रहा है कि मुकेश शादीशुदा था और उसकी पत्नी इनदिनों मायके में है। कोचिंग संचालक मुकेश ने किस कारण फांसी लगाई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया और मामले कि जांच में जुट गई है।