दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली !
- By rakesh --
- 24 May 2025 --
- comments are disable
सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 2 बेटियां शामिल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कृष्ण कुमार (40) टाटा स्टील, गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी डॉली देवी (35), बड़ी बेटी पूजा (13) और छोटी बेटी मैया (4) के साथ चित्रगुप्त नगर में रहते थे। शुक्रवार देर शाम जब 2 दिनों तक परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं दिखा और घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने के बाद पुलिस अंदर पहुंची तो चारों के शव मिले। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परिवार के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हाल के दिन में कृष्ण कुमार को कैंसर होने की जानकारी मिली थी। मुबई में इलाज के लिए भी उन्हें ले जाया गया था। इसके बाद से पूरा परिवार डिप्रेशन में था।
- 4 logo ne ki aatmhtya
- aaj ka taja samachar
- aatm hatya ke prkar
- aatmhatya ka sidhant
- atmhatya in vaishalinagar
- gandhidham
- gujarat samachar
- hindi khabar
- jaipur me samuhik aatamhatya
- jaipur me samuhik aatmhtya
- jaipur vaishali nagar samuhik aatmhtya
- kyaaatmhatyakeliyeuksanabhiaapradhhai
- sabarkantha
- sabarkantha latest news
- sabarkantha na samachar
- samajik tathya
- samuhik aatmhatya
- samuhik atmhatya
- samuhik balatkar
- samuhik suicied
- surat samachar
- vidhikgyan