रांची : गुमला में दो लोग नदी के तेज बहाव में बहे, शव बरामद

झारखंड के गुमला जिला के घाघरा थाना अंतर्गत देवा की धाम के समीप कल शाम 2 लोग नदी के तेज बहाल में बह गये। एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार सुबह को काफी खोजबीन के बाद दानों शवों को बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी के तेज धार में वह जाने की सूचना के बाद देर रात तक शव की तलाश की गयी, लेकिन स्थानीय गोताखोर जब असफल रहे, तो इसकी सूचना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को दी गयी। देर रात अंधेरा होने के कारण शव को खोजने में सफलता नहीं मिली, जिसके बाद आज सुबह फिर से खोजबीन शुरू हुई और दोनों शवों को बरामद कर लिया गया।

बताया गया है कि पूजा पाठ के लिए स्नान कर बालू उठाव के लिए दो सगे भाई शंकर उरांव 50 और बिहारी उरांव 45 दोनों देवा की नदी गए थे। अंधेरा के कारण उन्हें नदी के तेज धार का अंदाजा नहीं लगा जिसके कारण दोनों भाई नदी में बह गए।