रांचीः राज्य में नहीं रुक रही है आत्महत्या का मामला,एक और की गई जान

राज्य में आत्महत्या की मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य आत्महत्या की मामला500 लगभग पहुंच गया है। अभी ताजा मामला खूंटी जिला से आया है जहां पर एक नर्स ने आत्महत्या कर ली।

नर्सिंग होम में काम करती थी गीता कुमारी

आपको बता दें कि नर्स गीता कुमारी बुंडू के अमृता सेवा सदन नर्सिंग होम  काम करती थी। मिली जानकरी के जब अपनी ड्यूटी करने के बाद सभी नर्स अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए, तो देर रात नर्स गीता कुमारी ने अपने कमरे पंखा से लटक कर जान दे दी। आपको बता दें कि गीता कुमारी अकेले ही रहती थी।

https://youtu.be/deawz36Dl_Y

लोगों ने दी पुलिस को सूचना

जब नर्स रोज की तरह उठाने गए तो उसी क्रम पता चला कि गीता कुमारी पंखे से झूली हुई है और दरवाजा बंद है। आनन फानन में सभी अस्पतालकर्मी दौड़े और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सुबह पुलिस साढ़े सात बजे पहुंची और मामले की जानकारी ली। मृतका गीता कुमारी के शव के नीचे खून के धब्बे भी पड़े हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

घर से लौटी थी गीता कुमारी

अस्पताल संचालिका डॉक्टर के अनुसार शनिवार को नर्स गीता कुमारी अपने घर खूंटी की अड़की प्रखंड के तीसीपीड़ी जाने की बात कह निकली थी, परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा वो घर पहुंची की नहीं। सोमवार को ड्यूटी के लिए बुंडू आयी और काम करने लगी और रात में यह घटना घटी। मामले पर बुंडू थाना प्रभारी भी अलग अलग बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रहे हैं। मृतका के पैर के नीचे खून के धब्बे भी मिले है।