रांची : कार्मिक सचिव अजय कुमार सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। राज्‍य में लगातार संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। कार्मिक सचिव अजय कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं।

इसके बाद वे आइसोलेशन में चले गये हैं। अजय कुमार सिंह के आइसोलेशन में जाने के कारण कार्मिक विभाग का प्रभार वंदना दादेल और हिमानी पांडेय को मंत्रिमंडल सचिवालय एंव निगरानी विभाग के सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।