घाटशिला उपचुनाव : जयराम महतो बुरे फंसे, डीसी ने जारी किया नोटिस !
- By rakesh --
- 22 Oct 2025 --
- comments are disable
डुमरी विधायक जयराम महतो को घाटशिला उपचुनाव प्रचार के दौरान नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ गया है। विधायक जयराम महतो चुनाव प्रचार के दौरान स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर बैठकर जनसंपर्क करना अब उनके लिए कानूनी मुसीबत बनता दिख रहा है।
इस संबंध में जमशेदपुर के उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रैली के दौरान चार पहिया वाहन के ऊपर बैठकर या खड़े होकर प्रचार-प्रसार किया गया, जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित राजनीतिक दल या प्रत्याशी को 24 घंटे के भीतर इस पर स्पष्ट जवाब देने का निर्देश जारी किया गया है। यदि समय पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, प्रचार के दौरान किसी भी वाहन के ऊपर बैठना या खड़ा होना प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, बल्कि सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न होता है।
- bjp in ghatshila upchunav
- ghatshila
- ghatshila upchunav
- ghatshila upchunav jharkhand
- ghatshila upchunav me jlkm party ka stand
- ghatshila update
- ghatshila vidhan sabha upchunav
- ghatshila vidhansabha upchunav 2025
- ghatshila vidhansabha upchunav ka news
- ghatshila vidhansabha upchunav me jlkm ki entry
- ghatsila jharkhand upchunav
- ghatsila upchunav
- jairam mahto ghatshila
- jairam mahto ghatshila upchunav
- jlkm in ghatsila upchunav
- jlkm se kon ladega ghatshila upchunav
- shushila murmu ghatshila upchunav