नक्सली अगर चाहते हैं शांति तो हथियार के साथ करें सरेंडर: डीजीपी
- By rakesh --
- 21 Apr 2025 --
- comments are disable
DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, “आज हमारे सुरक्षा बलों ने 8 माओवादियों को मार गिराया
बोकारो मुठभेड़ पर झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, “आज हमारे सुरक्षा बलों ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। हमने चार INSAS और एक SLR समेत हथियार बरामद किए हैं। तीन शीर्ष नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग माझी, अरविंद यादव और साहेबराम माझी मारे गए हैं। ऑपरेशन को JJ (झारखंड जगुआर), पुलिस और CRPF ने अंजाम दिया।
पहली गोलीबारी सुबह 5.30 बजे हुई। मुठभेड़ 1.5-2 घंटे तक चली… आज हमारे पास राज्य के हर नक्सली का हर विवरण और स्थान है। यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो अभी भी हथियारों के साथ घूम रहे हैं। उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए क्योंकि हम हर विवरण और उनके ठिकानों से वाकिफ हैं। अगर वे शांति चाहते हैं और झारखंड की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए…”
मुठभेड़ के बाद मिले हथियार
इंसास – 04
एस०एल०आर०-01
रिवाल्वर -01
प्रारंभिक जांच में 08 मृत नक्सलियों में से तीन की पहचान निम्न रूप से हुई है :-
1. विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (केंद्रीय कमेटी सदस्य) एक करोड़ इनामी
2. अरविंद यादव (स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य)
3. साहब राम मांझी (जोनल कमेटी मेंबर) 10 लाख इनामी
शेष 05 मृत नक्सलियों की पहचान हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सर्च अभियान अभी जारी है। अग्रतर कार्रवाई की जानकारी अभियान के पश्चात अलग से दी जायेगी।
गृह मंत्रालय ने ट्वीट किया, “नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी है
झारखंड मुठभेड़ | गृह मंत्रालय ने ट्वीट किया, “नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए, जिनमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। क्षा “
- bihar jharkhand news
- bihar jharkhand news live
- jharkhand
- jharkhand bihar news live
- jharkhand naxal
- jharkhand naxal attack
- jharkhand naxal encounter
- jharkhand naxal news
- jharkhand naxali
- jharkhand naxalite encounter
- Jharkhand News
- jharkhand news live
- Jharkhand Police
- naxal
- naxal arrested in jharkhand
- naxal attack
- naxal attack in jharkhand
- naxal encounter in jharkhand
- naxal in jharkhand
- news18 bihar jharkhand
- news18 bihar jharkhand live