रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी अच्छी खबर

गुमला: सीआरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य कर्मियों की भाग-दौड़ शुरु

जिला विज्ञान केंद्र में क्वारंटाइन महिला भी कोरोना संक्रमित 

गुमला जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार की देर रात फिर सात संक्रमित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की भाग दौड़ आरंभ हो गयी। गुमला प्रखंड में सीआरपीएफ के एक जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

 जबकि जिला विज्ञान केंद्र में क्वारंटाइन महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला प्रवासी मजदूर है और गुमला प्रख्ंड के गिंडरा महुआटोली की रहनेवाली है। रायडीह प्रखंड में तीन और जारी प्रखंड में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

 सभी प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। सभी संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने का काम चल रहा है। अब गुमला में कोरोना के 47 सक्रिय मामले हैं। गुमला में 21 जून तक 53 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।