सीएम से मिला एचडीएफस का प्रतिनिधिमंडल, ग्रामीण विकास पर फोकस
- By rakesh --
- 14 Jul 2023 --
- comments are disable
★ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
=========================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में एचडीएफसी बैंक रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एचडीएफसी बैंक सीएसआर के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, कृषि आदि क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मॉडल स्कूलों के बेहतर संचालन हेतु एचडीएफसी बैंक सीएसआर के तहत सहयोग करे। इन स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में भी संस्थान योगदान करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचडीएफसी बैंक राज्य में पशुपालकों को नुकसान से राहत देने निमित्त पशु बीमा पर बेहतर कार्य योजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने तथा ऋण मुहैया कराना भी सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के ब्रांच बैंकिंग हेड (ईस्ट) श्री संदीप कुमार, सर्कल हेड झारखंड श्री कुमार अभिषेक, क्लस्टर हेड रांची श्री धर्मेंद्र कुमार, स्टेट हेड गवर्नमेंट बिजनेस श्री संतोष सिंह एवं शाखा प्रबंधक श्री सुदीप्त भट्टाचार्य उपस्थित थे।