पलामू। अधिकारियों के सहयोग से पांकी को अव्वल बनाने की तैयारी- डॉ मेहता

पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने किया प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक और प्रतिनिधि ऑफिस का उद्घाटन

 

पलामू।  पलामू प्रमंडल के पांकी विधानसभा क्षेत्र विधायक शशिभूषण मेहता ने पांकी प्रखंड में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के लिए सभी समस्याओं से लेकर बीडीओ से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता को वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, विकलांग पेंशन और किसी भी तरह के योजनाओं को लेकर लोगों को बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर ना काटना पड़े इस पर सभी पदाधिकारी ध्यान देंगे।

किसी भी पदाधिकारी को काम करने में कोई परेशानी होगी तो सीधा हम से संपर्क करके आप अपनी समस्याओं को रखें। हम अपने माध्यम से क्षेत्र के लोगों और अधिकारियों के लिए जो भी आवाज उठानी होगी वह विधानसभा में उठाएंगे।

सभी पदाधिकारी लोग ईमानदारी से काम करेंगे तो हमारा पांकी विधानसभा क्षेत्र  सबसे अव्वल  नंबर पर होगा । जिससे पूरे  झारखंड में  इस विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन होगा।  मौके पर पाकी प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी विधायक प्रतिनिधि प्रसिद्ध सिंह ,लोहरसी पंचायत प्रभारी रंजय ठाकुर, सुनील गुप्ता, धर्मदेव मेहता, विनय मेहता मदन गोस्वामी, सुरेंद्र मेहता, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।