कुमार जयमंगल सिंह की राह में रोड़ा बने राधुशरण गुप्त और अशोक सोरेन
- By admin --
- 03 Oct 2020 --
- comments are disable
- बेरमो उपचुनाव टिकट के लिए दावेदारी शुरू
- कांग्रेस में तीन नेताओं ने ठोकी दावेदारी
- जयमंगल सिंह को टक्कर दे रहे राधुशरण, अशोक सोरेन
बेरमो और दुमका उपचुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है. बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पास तीन प्रस्ताव आया है. स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र कुमार जय मंगल सिंह समेत और तीन लोगों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के सामने दावेदारी ठोकी है. फिलहाल कुमार जयमंगल सिंह टिकट की दावेदारी में सब पर भारी नजर आ रहे हैं.
बेरमो उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के अंदर तीन उम्मीदवार उभरकर सामने आये हैं. जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी अध्यक्ष को बेरमो विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए तीन कांग्रेस नेताओं ने आवेदन दिया है. कुमार जय मंगल सिंह, साधु शरण गुप्त और अशोक सोरेन ने अपना-अपना दावा ठोका है. जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने बताया कि तीन आवेदकों के नाम को कागजातों के साथ प्रदेश कांग्रेस को भेज दिया जायेगा.
टिकट के दावेदारों में सबसे आगे राजेन्द्र सिंह के बेटे कुमार जय मंगल सिंह ने कहा कि आवेदन देते समय मुझे काफी दुख हो रहा है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके आशीर्वाद और उनके किए गए कार्यों को लेकर ही बेरमो में चुनाव लड़ने का काम करेंगे.
बहरहाल बेरमो उपचुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट को लेकर दांवपेंच शुरू हो गया है . साधुशरण गुप्त और अशोक सोरेन ने दावेदारी ठोककर कुमार जयमंगल सिंह के लिए परेशानी बढ़ा दी है. हालांकि स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद की धमक की वजह से इस बार उन्हें नजरअंदाज करना करना नेतृत्व के लिए आसान नहीं होगा.