महिलाओं पर हिंसा से बापू की आत्मा को ठेस पहुंच रहा है- द्रौपदी मुर्मू

महिलाओं पर हिंसा से बापू की आत्मा को ठेस पहुंच रहा है- द्रौपदी मुर्मू

  • महात्मा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद
  • महिला हिंसा पर बापू होंगे दुखीः द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये. रांची में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर राज्यपाल ने महिला हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि इससे बापू की आत्मा को ठेस पहुंच रहा है. महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पांजलि अर्पित की . रांची के मोरहाबादी बापू वाटिका में गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोगों को महात्मा गांधी के बताये आदर्शो पर चलना चाहिए. आज जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही है। उससे कहीं ना कहीं बापू की आत्मा को ठेस पहुंच रही है.

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज दो महा पुरुषों की जयंती है. दोनों महापुरुषों की आज हमें कमी खल रही है. आज बापू के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है.  केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी बापू वाटिका पहुंचे और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा गांधी जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने में लगे हुए हैं. स्वराज और स्वदेशी पर पीएम मोदी जोर दे रहे हैं.