रांची: मुख्यंत्री ने रिम्स में प्लाज्मा बैंक का किया उ्घाटन,अब होगा प्लाज्मा थेरेपी से इलाज

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से बढ़ रही मौतों और संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ने के बीच कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अच्‍छी खबर है। अब सूबे के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्स, रांची में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना संक्रमितों का उपचार होगा।

सूबे के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में प्लाज्मा बैंक का उ्घाटन किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोराना मरीजों के इलाज के लिए कई तरह के शोध किए जा रहे हैं । इसी दौरान प्लासमाथेरेपी को लेकर भी पूरे देश में चर्चाएं चल रही थीं. उसी समय हमलोगों ने इसे संज्ञान में लिया था । आज हमने विधिवत रूप से प्लाजमा बैंक की शुरुआत कर ही दी । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगो से प्लाजमा डोनेट करने का आग्रह किया।