कतरास : नकाबपोश अपराधियों ने बार संचालक के आवास पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत
- By admin --
- 22 Jul 2020 --
- comments are disable
कतरास के रानी बाजार स्थित अभिजीत बार के मालिक अभय सिंह के आवास पर रात लगभग 11 बजे पल्सर बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन फायरिंग कर दहशत फैला दिया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार भागने में सफल रहे।
घटना की खबर पाते ही कतरास थाना प्रभारी रास बिहारी लाल सहित पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच पड़ताल की है। जांच पड़ताल में अपराधियों का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। लेकिन अपराधी अपने चेहरे ढक रखे थे जिस कारण वो पहचान में नहीं आ रहे हैं ।
अपराधियों ने तीन फायरिंग की, जिसमें अभय सिंह के बाहर खड़ी क्रेटा वाहन में एक गोली चलायी, दूसरी गोली हवा में एवं एक गोली घटना के विरोध करने पर उसकी पत्नी पर भी चलायी लेकिन वह बाल बाल बच गयी। घटना को अंजाम देकर अपराधी भागने मे सफल रहे। पूर्व में भी अभिजीत बार में अपराधियों ने गोली चला कर दहशत फैलाई थी साथी कुछ दिन पूर्व उनके वाहन पर भी तोड़फोड़ की गई थी।
कतरास थानेदार रास बिहारी लाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना कैद हो गयी है। जांच पड़ताल कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।