रांची। विधानसभा में नमाज का कमरा….विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपाइयों को पुलिस ने जमपर पीटा…

रांची। विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटित करने का मुद्दा एक बार फिर सदन से सड़क तक दिखाई पड़ा। इसके साथ-साथ झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का चौथा दिन भी हंगामें की भेट चढ़ गया। विधानसभा का घेराव करने को लेकर बीजेपी की कार्यकर्ता और नेताओं को पुलिस ने जमकर पीटा। जगरनाथ मंदिर के पास ही पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखी थी। जैसे ही बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता आगे बढ़ने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की वैसे ही पहले वाटर कैनन से पानी की बौझार की और जब बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस  ने उन्हें जकर पीटा। कई घायल कार्यकर्ताओं को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इधर विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने जहां सदन के मुख्य गेट पर बैनर-पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन किया। तमाम विधायकों ने अलग-अलग मुद्दे पर अपना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। लेकिन सबसे ज्यादा गर्म मुद्दा रहा नमाज के लिए कमरा आवंटित करने का।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता बीजेपी ऑफिस से विधानसभा के लिए मार्च किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने विधानसभा में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा के नीचे अनशन कर विरोध दर्ज किया।

विधानसभा घेराव में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के साथ साथ महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर के अलावा कई नेता शामिल हुए।