रांची। झारखंड में आठ नगर निकायों का चुनाव टला

रांची। झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए आठ नगरपालिकाओं में होनेवाला चुनाव स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया चुनाव मई-जून माह में होना था।

 आपको बता दें कि नगरपालिकाओं कार्यकाल जून माह में समाप्त हो रहा है। इससे पहले आयोग ने चार मई को गृह विभाग एवं नगर विकास विभाग के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया।