रांची। नक्सलियों का झारखंड बंद शुरू, सुरक्षाबल ने बढ़ाई चौकसी

रांची। नक्सलियों का झारखंड बंद 22 जनवरी को रात 12 बजे से शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार राज्यभर में नक्सलियों के बंद को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। खासकर नक्सल प्रभावित ईलाकों में पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों की गस्ती तेज कर दी गई है। इलाकों में हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

नक्सलियों ने 15 लाख के नामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान किया है। माना जा रहा है कि नक्सलियों का दस्ता कुछ इलाकों में सक्रिय है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में।

खुफिया तंत्रों की तरफ से जानकारी मिली है कि नक्सली रेलवे पटरियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि हाल के दिनों मे सुरक्षाबल के जवानों ने राज्य के सभी इलाकों में अभियान चलाकर नक्सलियों पर नकेल कसने का कार्य किया है। बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है।