दुमकाः कोरेन्टीन सेंटर में रहने वाले लोगों किया बवाल
- By admin --
- 01 Jun 2020 --
- comments are disable
राज्य में कोरोना महामारी का फैलाव 24 जिलों तक पहुंच गई है। वापस लौट रहे लोग अपने साथ कोरोना को लेकर आ रहे है,जिसे रोकने के लिए राज्य सरकार लोगों को होम कोरेन्टीन के साथ कोरेन्टीन सेंटर में रख रहा हैं।
लेकिन रानेश्वर प्रखंड में स्थित कोरेन्टीन सेंटर में रहें लोगों ने रिलीफ के लिए जमकर उत्पात मचाया तोड़ फोड़ की घटना भी की है,हालांकि डीसी के संज्ञान में देते ही सभी को छोड़ने का आदेश दे दिया है।
दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र के सिधु कान्हू मेडिकल कॉलेज सादीपुर के क्वारन्टीन सेंटर से रिलीफ करने की मांग को लेकर आक्रोशित 132 लोगों ने तोड़फोड़ किया है।
क्वारन्टीन प्रभारी विश्व नाथ सिंह ने लिखित सूचना देकर 59 लोगों के नाम पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन 14 दिनों से अधिक क्वारन्टीन सेंटर में रख रहा है।
हमारे साथ जानवरो जैसे व्यवहार हो रहा है। वहीं डीसी दुमका ने गंभीरता से लेते हुए 14 दिन से अधिक इनमेट को छोड़ने का आदेश दे दिया है।