जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
- By rakesh --
- 22 Jun 2025 --
- comments are disable
जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक
=====================
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने लिया जायजा
=====================
जगन्नाथपुर मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा रूट का भी निरीक्षण
=====================
बेहतर व्यवस्था को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
====================
साफ सफाई के विशेष इंतजाम करने के निर्देश
=================
जिला प्रशासन सभी दुकानदारों, खाद्य स्टॉल संचालकों, और आयोजकों से अपील करता है कि वे मेले के दौरान दोना, पत्तल, और अन्य बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग करें
=====================
जगन्नाथपुर रथ यात्रा न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। सभी विभाग एवं मेला न्यास समिति टीमवर्क की तरह कार्य करें। सभी सामूहिक जिम्मेवारी के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्यों को संपादित करना सुनिश्चित करें:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री
========================
आज दिनांक 22 जून 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया।
इस दौरान डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, DSP हटिया, अंचल अधिकारी नामकुम/नगड़ी, स्थानीय थाना प्रभारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
मेला परिसर में व्यवस्था का जायजा
उपायुक्त ने मेला परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए वरीय अधिकारियों द्वारा मंदिर समिति के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जगन्नाथपुर मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा रूट का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त द्वारा श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देशा दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने दुकानदारों को निर्धारित स्थान तक ही अपने दुकान लगाने का निर्देश दिया गया ताकि रथ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा की पूरे विधि-विधान से रथ यात्रा की शुरुआत होगी इसके लिए विधि-व्यवस्था के सभी इंतजाम किये गये हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखते हुए 24 घंटे बिजली, चलंत शौचालय, पानी, अग्निशमन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है।
डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, मेला परिसर में वॉच टावर और सीसीटीवी लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है, इसके लिए संयुक्त आदेश भी निर्गत किया जाएगा। बड़े वाहन प्रवेश न करें, इसको लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की जा रही है।
साफ सफाई के विशेष इंतजाम करने के निर्देश
उपायुक्त ने कहा की जगन्नाथपुर रथ यात्रा के दौरान साफ- सफाई के विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए है, साथ ही उन्होंने कहा की मेला परिसर में प्लास्टिक की थैलियों, डिस्पोजेबल ग्लास, प्लेट्स, चम्मच और अन्य सामग्रियों का उपयोग ना करें । हर स्टॉल के बाहर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखना होगा।
जिला प्रशासन आगामी रथ मेले के आयोजन को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध
जिला प्रशासन आगामी रथ मेले के आयोजन को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में, प्रशासन सभी दुकानदारों, खाद्य स्टॉल संचालकों, और आयोजकों से अपील करता है कि वे मेले के दौरान दोना, पत्तल, और अन्य बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग करें। यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि मेले में स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायक होगा। प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के उपयोग से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है, जो मिट्टी, जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। इसे ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने मेले में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। सभी स्टॉल संचालकों और दुकानदारों से अनुरोध है कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन करें और बायोडिग्रेडेबल विकल्पों जैसे कि पत्तल, दोना, बांस की टोकरियाँ, और कागज से बने उत्पादों का उपयोग करें।
मेला के दौरान वॉलिंटियर भी श्रद्धालुओं के लिए तैनात रहेंगे
उपायुक्त ने कहा की जिला प्रशासन की पूरी टीम के साथ मेला के दौरान वॉलिंटियर भी श्रद्धालुओं के लिए तैनात रहेंगे ताकि भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन में कोई परेशानी ना हो, साथ ही एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने के निर्देश दिए गए जिसमें जिला प्रशासन के साथ मंदिर कमिटी के भी पदाधिकारी जुड़े रहेंगे साथ वॉलिंटियर भी जुड़ेंगे जो हर जानकारी से जिला प्रशासन को अवगत करायेंगे।
सूचना जन संपर्क विभाग के स्टॉल पर खोया पाया की सूचना दी जाएगी
उपायुक्त ने कहा की सूचना जन संपर्क विभाग के स्टॉल में ही मेले में खोये हुए लोग/ बच्चों के लिए खोया/पाया केंद्र की सूचना दी जाएगी।
पुरे जगन्नाथपुर रथ यात्रा को बेहतर संपादन कराने में सभी की भूमिका अहम
उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा की जगन्नाथपुर रथ यात्रा न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। सभी विभाग एवं मेला न्यास समिति टीमवर्क की तरह कार्य करें। सभी सामूहिक जिम्मेवारी के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्यों को संपादित करना सुनिश्चित करें। सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से मेला क्षेत्र में बेहतरीन मानकों को सुस्थापित करने की दिशा में दृढ़ता के साथ कार्य करें।
जानकारी हो की उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री आज जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण करने के लिए डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
जगन्नाथपुर रथ मेला 2025 के दौरान लगने वाले झूलों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने जगन्नाथपुर रथ मेला 2025 के दौरान लगने वाले झूलों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि मेला के दौरान कोई दुर्घटना न हो। इसके लिए सभी झूला संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। इन मानकों में झूलों की तकनीकी जांच, नियमित रखरखाव, और संचालन के दौरान सुरक्षा उपायों का अनुपालन शामिल है। साथ ही, संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, जैसे कि झूलों की सुरक्षा जांच और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज, उपलब्ध रखें। यह कदम मेला में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।
- jagannathpur mela
- jagannathpur mela 2023
- jagannathpur mela ranchi
- jagarnathpur
- jagarnathpur ka mela
- jagarnathpur mela
- jagarnathpur mela 2022
- jagarnathpur mela 2023
- jagarnathpur mela dikhaye
- jagarnathpur mela live video
- jagarnathpur mela ranchi 2022
- jagarnathpur mela ranchi live
- jagarnathpur mela wala jhula 2022
- jagarnathpur rath mela
- jagarnathpur rath mela ranchi
- mela
- puri jagarnathpur mela 2023
- ranchi jagarnathpur mela
- rath mela ranchi