रामगढ़। सड़क निर्माण का श्रेय को लेकर कांग्रेस की विधायक और भाजपा के सांसद आमने-सामने !
- By rakesh --
- 27 Sep 2022 --
- comments are disable
विधायक अंबा प्रसाद व सांसद जयंत सिन्हा के बीच जुबानी जंग तेज
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक सड़क के निर्माण करने के श्रेय लेने के चक्कर में सत्ताधारी दल और विपक्ष के दो बड़े नेता आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल रामगढ जिले में बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद और हज़ारीबाग़ के भाजपा सांसद जयंत सिन्हा के बीच जुबानी जंग चल रही है दोनो के बयानबाजी खूब चर्चा का विषय बना हुआ है और इसकी वजह बनी है एक सड़क निर्माण का श्रेय लेना। जिले के पतरातू प्रखंड के मतकमा चौक से पाली बारीडीह तक लगभग 25 किलोमीटर तक की सड़क वर्षों से जर्जर हालात में है। सड़क बनाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया है।
इधर विधायक और सांसद के अनुसार इस सड़क की टेंडर हो चुका है अब जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण को लेकर योजना झारखंड कैबिनेट से पास कराया गया है। लेकिन जनता के बीच अब यही सड़क निर्माण का श्रेय लेने के लिये दोनो में जुबानी जंग चल रही है। विधायक अम्बा प्रसाद का कहना है कि मेरी काम को सांसद जयंत सिन्हा भुनाने का काम कर रहे है, इस सड़क निर्माण का कार्य हमारे द्वारा लाया गया है, वही इस मामले में सांसद जयंत सिन्हा का कहना है कि इस सड़क निर्माण के लिये मैं काफी प्रयासरत था मेरी प्रयास से अब सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है अब बहुत जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इधर सांसद जयंत सिन्हा का कहना है कि जनता को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
हालांकि दोनों नेताओं के बीच चल रहे जुबानीजंग के बीच जनता अपने काम को कराने को लेकर चिंतित है। क्योंकि इस लडाई में कही काम प्रभावित ना हो जाए।