ऑपरेशन ‘AAHT’ के अंतर्गत मानव तस्करी के विरुद्ध RPF हटिया

ऑपरेशन ‘AAHT’ के अंतर्गत मानव तस्करी के विरुद्ध RPF हटिया, CIB/RPF रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा सराहनीय कार्य

रेलवे सुरक्षा बल कमांडेंट रांची श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार RPF द्वारा इन दिनों मानव तस्करी के विरुद्ध सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24.06.2025 को हटिया रेलवे स्टेशन पर AHTU टीम RPF पोस्ट हटिया, CIB/RPF रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची मंडल द्वारा बाल एवं मानव तस्करी के विरुद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान DI/CIB/RPF रांची के स्रोत सूचना एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान शाम प्लेटफॉर्म संख्या 01, लिफ्ट के पास पर 05 नाबालिग लड़के एवं 01 वयस्क व्यक्ति को ट्रेन संख्या 12835 एक्सप्रेस की प्रतीक्षा करते हुए संदेहास्पद स्थिति में देखा गया। पछताछ पर उन्होंने निम्न नाम व पते बताए:1. सोमनाथ माझी (15 वर्ष), पिता- बनमाली माझी, थाना- अर्सा, जिला- पुरुलिया (प. बंगाल), 2. दामोदर नायक (15 वर्ष), पिता- राजू नायक, थाना- कोटशिला, जिला- पुरुलिया, 3. राहुल नायक (16 वर्ष), पिता- बिरन नायक, थाना- झालदा, जिला- पुरुलिय, 4. रश्मि बिहारी नायक (17 वर्ष), पिता- पंकज नायक, थाना- झालदा, जिला- पुरुलिया, 5. लक्ष्मीकांत नायक (16 वर्ष), पिता- शंकर नायक, थाना- झालदा, जिला- पुरुलिया, 6. झूलन कुमार (24 वर्ष), पिता- हनुमान दास कुमार, थाना- कोटशिला, जिला- पुरुलिया I पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया कि जयंता कुमार (उम्र 33 वर्ष), पिता- गोकुल कुमार, निवासी- रघुनाथपुर, थाना- कोटशिला, जिला- पुरुलिया, उनके घर आया था और बेंगलुरु में मजदूरी का लालच देकर उन्हें ले जाने की योजना बनाई। जयंता कुमार द्वारा उनके लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार कराए गए जिनमें उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक दर्शाई गई थी। उन्होंने बताया कि झूलन कुमार को वे पहले से नहीं जानते थे, लेकिन आज जयंता कुमार ने उन्हें झूलन कुमार से झालदा रेलवे स्टेशन पर मिलवाया और फर्जी आधार कार्ड सौंप दिए तथा बेंगलुरु ले जाकर काम दिलवाने का आश्वासन दिया। सभी यात्रा एवं खाने-पीने का खर्च झूलन कुमार द्वारा उठाया गया। पूछताछ में झूलन कुमार ने भी उक्त तथ्यों को स्वीकार किया और यह भी स्वीकारा कि वह नाबालिग बच्चों या उनके परिवारों को नहीं जानता। इस प्रकार यह स्पष्ट हुआ कि ठेकेदार जयंता कुमार के माध्यम से झूलन कुमार सभी नाबालिग बच्चों को एक राज्य से दूसरे राज्य में बाल श्रम के उद्देश्य से ले जा रहा था। तत्पश्चात सभी को हिरासत में लेकर RPF पोस्ट हटिया लाया गया। झूलन कुमार से 02 रेलवे टिकट, 02 फर्जी आधार कार्ड, 02 आधार की छायाप्रति, एक Xiaomi 5G मोबाइल (गुलाबी रंग), तथा ₹600 नकद जब्त किए गए। घटना की जानकारी AHTU/कोतवाली, रांची को दी गई और विधिसम्मत कार्रवाई के बाद आरोपी झूलन कुमार को AHTU/रांची को सौंप दिया गया एवं 05 नाबालिग बच्चों को बाल आश्रय, रांची को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में AHTU कोतवाली, रांची द्वारा दिनांक 24.06.2025 को BNS की धारा 137(2)/143(5)/318(4)/338/336(3)/13(5) तथा JJ Act की धारा 75/81 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय कार्य करनेवाली टीम के सदस्य:
एसआई सूरज राजबंसी, एएसआई संदीप गुप्ता, अभिषेक कुमार और अनिल कुमार स्टाफ बलराम गोप, अरविंद कुमार यादव, छोटे कुमार सिंह