रांची: दीपिका पांडेय कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आये लोगों से की आइसोलेट होने की अपील

झारखंड में गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

दीपिका पांडेय ने बताया कि उनका और उनके परिवार के कई सदस्यों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में वे कई लोगों से मिली है।

डॉक्टर ने उन्हें घर में आइसोलेशन में रखने का फैसला लिया है। दीपिका पांडेय ने यह भी अपील की कि जो लोग उनके संपर्क में आये है, वे सभी सावधानी बरते। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीपिका पांडेय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।