बोकारोः प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर
- By admin --
- 06 Jun 2020 --
- comments are disable
प्रेमी पहले से शादीशुदा व दो बच्चों का है पिता
झारखंड के बोकारो जिले में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया है, जहर खाने प्रेमिका की मौत हो चुकी है, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्त्ती कराया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के कांड्रा गांव के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की, इसमें प्रेमिका की मौत हो गयी और प्रेमी की भी स्थिति गंभीर बतायी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जैसे ही प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी पहले से शादीशुदा है और वो दो बच्चे का पिता है। उसने बात-चीत बंद कर दिया।
लड़की को अपने प्रेमी से अलग होना भी नागवार गुजरा और उसने खुदकुशी कर ली । लड़की के शादी से इनकार करते ही मंसूर आहत हो गया, मंसूर तनाव में रहने लगा। उसे जिंदगी बोझिल लगने लगी और उसने जान देने की कोशिश की। मंसूर ने जहर खा लिया। परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल मंसूर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।