राजीव अरूण एक्का की जांच की मांग लेकर बीजेपी ने की ईडी से शिकायत !
- By rakesh --
- 09 Mar 2023 --
- comments are disable
रांची। झारखंड में भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ अब बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। पहले राजभवन में शिकायत और इसके बाद अब बीजेपी के नेताओं ने ईडी को भी लिखित शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी है। आज बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल ईडी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का की शिकायत की है।
पिछले दिनों बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरूण को लेकर आरोप लगाया था, कि एक्का ईडी जांच में आए विशाल चौधरी के कार्यालय से सरकारी फाइल निपटा रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था।
बाबूलाल के साथ प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश और एक प्रतिनिधिमंडल पहले राज्यपाल को ज्ञापन देकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। आज बीजेपी का एक प्रतिनिधिंडल ईडी दफ्तर पहुंचकर ईडी को भी इस मामले की जानकारी दी है।
माना जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से इस शिकायत के बाद ईडी की रडार पर राजीव अरुण एक्का आ सकते हैं। राजनीतिक हलकों में इस बात की भी चर्चा है कि बीजेपी की तरफ से की जा रही शिकायतों को लेकर जांच एजेंसिया गंभीर भी हो सकती हैं। हालांकि राजीव अरुण एक्का ने मीडिया के माध्यम से अपनी सफाई भी रखी है। लेकिन जिस तरीके से राज्य में जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है, उससे ऐसा माना जा रहा रहा है कि आनेवाले समय में भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।