रामनवमी महोत्सव के शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होंगे सीएम !
- By rakesh --
- 03 Apr 2025 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।
=========================
★ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु किया सादर आमंत्रित।
=========================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रामनवमी के प्रतीक के रूप में श्री हनुमान जी की मूर्ति एवं गदा सप्रेम भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर डीआईजी-सह-एसएसपी रांची श्री चंदन सिन्हा, उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री, केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष श्री जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष श्री पवन गुप्ता, श्री राहुल कुमार सिन्हा (चंकी) , श्री सुभाष कुमार साहू, श्री संतोष गुप्ता, श्री प्रमोद शाश्वत, श्री दीपक ओझा, श्री आलोक दुबे, श्री बिंदुल वर्मा, श्री प्रमोद श्रीवास्तव, श्री राजू यादव, श्री राकेश सिंह, श्री शंकर दुबे, श्री गोपाल पारीक, श्री कमलेश यादव, श्री सागर कुमार, श्री संजय पोद्दार एवं अन्य उपस्थित थे।
- hazaribagh ramnavmi
- hazaribagh ramnawmi 2023
- ramnavami
- ramnavami vrat
- ramnavami wishes
- ramnavmi 2025
- ramnavmi bhajan
- ramnavmi celebration
- ramnavmi dj 2025
- ramnavmi dj song
- ramnavmi dj song 2018
- ramnavmi dj song 2025
- ramnavmi ka gana
- ramnavmi kab hai
- ramnavmi kab hai 2025
- ramnavmi song list
- ramnavmi songs
- ramnavmi status
- ramnawmi
- ramnawmi 4k status
- ramnawmi status
- ramnawmi status 2023
- ramnawmi status 4k
- top ramnavmi bhajans