रांची: ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी में छठी पूजन पर लगा कान्हा को भोग

श्री बांके बिहारी जी की छठी शहर के कई स्थानों में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी रांची में भी भगवान श्री कृष्णा जी की छठी मनायी गयी और सभी कॉलोनीवासियों  के बीच खीर का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर राधा कृष्ण की झांकी भी सजाई गई. महिलाओं ने नंद के घर कान्हा…, जय किशन कन्हाई.. आदि भजन सुनाए।

इस मौके पर मुख्य रूप से अवधेश ठाकुर, घनश्याम पांडेय, पंकज चौधरी, सतीश झा, आकाश चौधरी, केके ठाकुर  और सुजीत झा मुख्य रूप से उपस्थित थे.