उग्रवादी और रंगदार के बीच लुक्कम छुप्पी का खेल जारी !

रांची। झारखंड में अब उग्रवादी संगठन और रंगदार एक दूसरे के साथ लुक्कम छुप्पी का खेल में लग गए हैं। मंगलवार की शाम को उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के द्वारा रांची के एक नेता सह व्यवसायी से  दो करोड़ रुपए की लेवी मांगने का मामला अभी तूल पकड़ा ही था, कि बुधवार की शाम सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम से एक और पत्र जारी किया गया है। दिनेश गोप के नाम से जारी इस पत्र में सफाई दी गई है कि पीएलएफआई की तरफ से इस तरह का कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। हालांकि यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी एक रंगदारी के पोस्टर का पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप ने खंडन किया था।

जब दिनेश गोप का एक नया पत्र सामने आया है, तो पुलिस भी असमंजस में पड़ती जा रही है कि आखिर अपना अनुसंधान किस, दिशा में  करे।हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे मामले पर गहराई से नजर रखी जा रही है और दावा कर रही है कि किसी भी तरह से इस तरह के पत्र के माध्यम से रंगदारी या लेवी वसूसनेवालों को बक्शा नहीं जाएगा।

लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर झारखंड की राजधानी रांची  और आसपास के इलाके में इस तरह का पोस्टर किस तरीके से लग जा रहा है और फिर उग्रवादी संगठनों की तरफ से इस, बात का खंडन किया जा रहा है कि वह पत्र उनकी तरफ से जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पुलिस तो अपना माथापच्ची कर ही रही है, लेकिन सबसे ज्यादा दहशत यहां के छोटे-बड़े व्यवसायियों में दिखाई पड़ रहा है, जो राज्यहित में नही है।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।