अमेरिकी सांसद ने जेहादियों पर पाकिस्तान को फटकारा
- By rakesh --
- 07 Jun 2025 --
- comments are disable
जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करो… बिलावल भुट्टो की अमेरिका में किरकिरी, अमेरिकी सांसद ने जेहादियों पर पाकिस्तान को फटकारा
वॉशिंगटन: आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान को अमेरिका में भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल भारत के हमले के बाद अमेरिका पहुंचा है, जहां एक वरिष्ठ अमेरिकी सांसद ने आतंकियों को पालने के लिए उसकी क्लास लगाई है। अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के सदस्य ब्रैड शरमन ने पाकिस्तान से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। शरमन ने इसे एक घृणित समूह बताया, जो 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या समेत जघन्य कृत्यों के लिए जिम्मेदार है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में शरमन ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद और विशेष रूप से डेनियल पर्ल की हत्या करने वाले जैश-ए-मोहम्मद से लड़ने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, ‘मैंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद और विशेष रूप से, 2002 में मेरे निर्वाचन क्षेत्र के डेनियल पर्ल की हत्या करने वाले जैश-ए-मोहम्मद समूह से लड़ने के महत्व पर जोर दिया।’
- america
- america pakistan india relations
- american lady in pakistan
- american lady in pakistan for marriage
- american lady pakistan
- american lady pakistan marriage
- american woman in pakistan
- american woman stranded in pakistan
- american women in pakistan
- india pakistan
- india pakistan conflict
- india pakistan news
- india pakistan tensions
- india pakistan war
- india vs pakistan
- Pakistan
- pakistan american lady
- pakistan news
- pakistan politics
- us women pakistan