साहिबगंजः सुपारी देकर हत्या करवाने के मामले में माबूद व बजरुख गिरफ्तार

साहिबगंज के रांगा थाना क्षेत्र के कमाल शेख हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले में बरहरवा के एसडीपीओ पीके मिश्रा ने बताया कि 28 फरवरी को कमाल शेख का शव केंदुआ – हिरणपुर मुख्य मार्ग पर आमगाछी गांव के समीप से बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसडीपीओ ने बताया कि कमाल शेख की पत्नी से आरोपी कपिजुल शादी करना चाहता था। दोनों का एक दूसरे से मिलना जुलना भी होता था, इसलिए उसने अब्दुल माबूद व बजरुख को सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी।