रांचीः जेएमएम ने बिहार विधानसभा के 12 सीटों पर ठोका दावा

  • राजद के नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव, बनेगी महागठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी तक चुनाव आयोग ने बजाया नहीं, लेकिन इसकी आंच झारखंड राज्य में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि राज्य की सबसे बड़ी पार्टी जेएमएम बिहार विधानसभा में दो-दो हाथ करने का एलान कर दिया है।

इस बात की जानकारी जेएमएम के केन्द्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने दीं। उन्होंने कहाकि जेएमएम 243 विधानसभा क्षेत्र वाले बिहार में  जेएमएम 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसका नेतृत्व राजद करेगा।

उन्होंने कहाकि पिछले कई सालों से जेएमएम इन सीटों पर काम कर रहा है। जहां से जेएमएम पार्टी चुनाव लड़ेगी,उसका नाम उन्होंने बताया।  सुप्रीयो भट्टाचार्य ये कहाकि बिहार राज्य में जो गठबंधन बन रहा है,उसमें जेएमएम का महत्वपूर्ण भूमिका रहेगा।

इस महागठबंधन में कांग्रेस के साथ कई अन्य दल साथ आ रहें हैं जिसका फायदा बिहार विधानसभा में होगा.वहीं के केन्द्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहाकि झारखंड विधानसभा में राजद को समान्य सीट देकर महागठबंधन में शामिल किया गया है।

 एक सीट जीत कर आने वाले राजद को झारखंड मंत्रालय में जगह मिली है, जेएमएम भी अपेक्षा रखती है कि बिहार विधानसभा में पार्टी को समान्य सीट मिले। जिस पर पार्टी लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है।