साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के यहां ईडी का छापा

पंकज मिश्रा सहित डेढ़ दर्जन ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

साहिबगंज। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर पर ईडी का छापा पड़ा है। ईडी की टीम सुबह 5 बजे से ही छापेमारी कर रही है।पंकज मिश्रा के अलावा उनके करीबी कहे जाने वाले मिर्जाचौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के घर पर भी ईडी का छापा पड़ा है। इसके अलावा बरहरवा में भी कृष्णा साह समेत तीन पत्थर व्यवसायियों के यहां छापा पड़ा है।

जानकारी के अनुसार पंकज मिश्रा फिलहाल अपने घर पर नहीं है। इसके अलावा ईडी की टीम ने कई मामलों को लेकर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है।

कहां कहा पड़ा है ईडी का छापा

  • पंकज मिश्रा साहिबगंज के आवास
  • दाहु यादव साहिबगंज के आवास और व्हाइट हाउस होटल में  कन्हैया खुडानिया साहिबगंज के आवास
  • सोनू सिंह राजमहल के आवास
  • भगवान भगत बरहरवा के आवास
  • भावेश भगत बरहरवा के आवास
  • ट्विंकल भगत मिर्जाचौकी के आवास
  • पतरू सिंह  मिर्जाचौकी आवास
  • बरहेट के निमाय शिल के आवास