रांचीः मैट्रिक का रिजल्ट का इंतजार खत्म, jacresults.com पर देंखे परिणाम
- By admin --
- 07 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट बुधवार को जारी किया जायेगा। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट जारी करेंगे। जैक के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किया जाएगा। इसके बाद इंटर कला के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
सीबीएसई बोर्ड से पहले जैक करेगा रिजल्ट जारी
इस बार जैक सीबीएसई बोर्ड से पहले रिजल्ट जारी कर रहा है। मैट्रिक व इंटर में इस बार 6.20 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए थे। मैट्रिक में 3.86 लाख और इंटर में 2.34 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 1.36 लाख परीक्षार्थी कम हैं। परीक्षा 11 फरवरी से आयोजित की गई थी। रिजल्ट जैक की वेबसाइट jacresults.com और jac.nic.in पर जारी किया जाएगा। जहां छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
लॉकडाउन के चलते रिजल्ट आने में हुई है देरी
लॉकडाउन के चलते इस साल रिजल्ट आने में देरी हुई है। 2019 में 16 मई को दसवीं के नजीते घोषित किए गए थे। लेकिन, इस साल एग्जाम होने के चार महीने बाद जुलाई में रिजल्ट आ रहा है। लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद होने के चलते कॉपियों की जांच में देरी हुई।
2019 में 70.77 छात्र-छात्राएं हुए थे उत्तीर्ण
2019 में 70.77 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे, जो वर्ष 2018 के रिजल्ट से 12% अधिक था। 2018 में 59.48 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे। 2019 के रिजल्ट में 72.99 फीसदी लड़के और 68.67 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं।