रांची : झारखंड में 1175 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, कुल संख्या हुई 22125

झारखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है . शुक्रवार को कोरोना ने झारखंड में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा है. कुल 1175 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई.

इनमें रांची से 276, बोकारो से 12, चतरा से 18, देवघर से 14, धनबाद से 23, दुमका से 27, जमशेदपुर से 169, गढ़वा से 27, गिरोडीह से 107, गोड्डा से 18, गुमला से 19, हजारीबाग से 66, जामताड़ा से 6, खूंटी से 6.

कोडरमा से 83, लातेहार से 22, लोहरदगा से 23, पाकुड़ से 1, पलामू से 47, रामगढ़ से 78, सहिबगंज से 28, सराईकेला से 36, सिमडेगा से 31 और चाईबासा से 38 मरीज शामिल हैं. इन नये मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 22125 हो गयी है. वहीं आज 15 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया. सूबे में 565 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं.

झारखंड में वर्तमान में 8803 एक्टिव मामले हैं. 13678 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 224 लोगों की जान जा चुकी है.