रांची: पोस्टरबाजी कर की दहशत पैदा करने की कोशिश, पुलिस ने लिया कब्जे में

रांची जिले के तमाड़ थाना अंतर्गत अलग-अलग इलाकों में माओवादियों की ओर से बड़े पैमाने पर पोस्टरबाजी की गई है। पुण्डीदीरी, सोरलौंगा, पातसायडीह, ऐदलपिड़ी, मानकीडीह स्कूल समेत दर्जनों गांव में माओवादियों ने हस्तलिखित पोस्टर चिपकाए हैं।

मामले की सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस की टीम ने सभी पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। माओवादियों की सक्रियता से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।