बिहार में एक करोड़ युवाओं को मिलेगा नौकरी और रोजगार

बिहार में एक करोड़ युवाओं को मिलेगा नौकरी और रोजगार, नीतीश कैबिनेट में लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज 30 प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई. कई विभागों से जुड़े अहम फैसले लिए गए. जिनमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला बिहार के युवाओं से जुड़ा लिया गया है. दरअसल, बिहार सरकार ने अगले पांच सालों में राज्य में एक करोड़ नौकरी और रोजगार सृजन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को स्वीकृति दे दी है. नीतीश कैबिनेट का यह फैसला राज्य में बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में बेहद ही खास माना जा रहा है.