जमशेदपुर: कोरोना की कहर बरकरार, मरने वालों की संख्या में इजाफा

कोरोना का कहर जारी है। इन दिनों कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी तरफ कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

जमशेदपुर के टीएमएच में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 68 हो गई है। टीएमएच में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक तीनों महिलाओं को सांस की शिकायत थी। 82 वर्षीय कदमा की महिला को सांस की शिकायत के बाद 19 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी कोरोना जांच की गई।

जांच में शनिवार को ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं सोनारी की रहने वाली दूसरी 61वर्षीय महिला को भी सांस की शिकायत थी। निमोनिया की शिकायत पर 18 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था।

मानगो की रहने वाली 60 वर्षीय तीसरी महिला को भी सांस की शिकायत पर 11जुलाई को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। वह महिला किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थी। बरवाडीह के 81 वर्षीय बुजुर्ग की भी आज इलाज के दौरान मौत हो गई