रांचीःसड़क पर कार सीखना पड़ा महंगा…पढ़े हुआ क्या?

नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह नामकुम-तुपुदाना रोड खोजाटोली के पास एक नई कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गए। भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कार सवार दो युवकों को थाने ले गई। कार चलाना सीखने के दौरान यह हादसा हुआ।

कार सवार दोनों युवक कांटाटोली के पथलकुदवा के रहने वाले हैं। वहीं, बाइक सवार भाई-बहन अनिल कुमार महतो व अनीता देवी नामकुम थाना क्षेत्र के गुरुटोली से चंदाघांसी बड़ाटोली जा रहे थे। जैसे ही दोनों गाड़ियां खोजाटोली के पास पहुंची, टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।