देश की सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों के लिए है मॉक ड्रिल : सजय सेठ
- By rakesh --
- 06 May 2025 --
- comments are disable
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का आह्वान
देश की सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों के लिए है मॉक ड्रिल
जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
ग्रामीण और शहरी, हर क्षेत्र में होगा युद्धकालीन आपात स्थिति का पूर्वाभ्यास।
रांची/नई दिल्ली। कल 07 मई को देशभर में होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने देश के नागरिकों और युवाओं से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए, प्रशासन के निर्देशों का पालन का आह्वान किया है। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि मॉक ड्रिल देश की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण क्रियाकलाप है, जिसमें हम देश और देश के नागरिकों की सुरक्षा का पूर्वाभ्यास करते हैं, इसलिए गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पूरे भारत में मॉक ड्रिल का निर्देश जारी किया गया है। पहलगाम की घटना के बाद चल रहे प्रकरण को लेकर यह आवश्यक है कि सभी नागरिक इसके निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
रक्षा राज्य मंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि मॉक ड्रिल न केवल आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करते हैं, बल्कि जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं। मॉक ड्रिल हर जीवन की रक्षा के लिए बेहद अहम है। इसी निमित इस अभ्यास का आयोजन गांव स्तर तक करने की योजना बनाई गई है। इस अभ्यास का उद्देश्य सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी का आकलन करना और उसे बढ़ाना है। इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, वॉलिंटियर्स, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, एनवायकेएस, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी सहित सभी युवा और जागरूक नागरिक भाग लेंगे।
श्री सेठ ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देश के आलोक में प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल में सभी शामिल हों।
इस महत्वपूर्ण पूर्वाभ्यास के दौरान किए हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन, शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान, महत्वपूर्ण संयंत्रों को जल्दी छिपाने का प्रावधान और निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास शामिल है।
श्री सेठ ने कहा कि पूर्व में भी देश के नागरिक ऐसी स्थिति में मजबूती से खड़े रहे हैं। यह पूर्वाभ्यास पहले भी देश ने देखा है। ऐसी स्थिति में देश के नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों से आह्वान है कि इसमें शामिल हों और देश की सुरक्षा की मजबूत कड़ी बनने में सहभागिता निभाएं।
- civil defence drill
- civil defence mock drill
- civil defence mock drills
- civil defense mock drill
- defence mock drill
- india air raid mock drill
- india mock drill 2025
- india mock drills may 7
- india state mock drill
- indian cities mock drill
- may 7 drills
- mha conduct mock drills
- mock drill
- mock drill in india
- mock drill india
- mock drill may 7
- mock drill news
- mock drills
- mock drills in india
- mock evacuation drill
- war drill
- why mock drill on may 7