रांची। ईलाज में कोताही के बाद प्रताभाशाली खिलाड़ी अंजली की मौत !

रांची। झारखंड स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी की एथलीट अंजली उरांव की रविवार को ईलाज की कमी के कारण मौत हो गई। सोसाइटी में रह रहे खिलाडियो ने अंजली की मौत के लिए प्रबंधन की लापरवाही माना है। प्रतिभाशाली खिलाड़ी की हुई मौत के बाद खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंजली झारखंड के लोहरदगा की रहनेवाली थी और रांची में स्पोर्ट्स सोसाइटी के हॉस्टल में रहकर खेल को आगे बढ़ा रही थी। मौत के बाद वहां के खिलाड़ियों ने जहां जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं कई आरोप भी लगाए। जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम में उल्टी और बुखार के बाद अंजली को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचती, उसकी मौत हो गई। परिजन के अलावा खिलाड़ी प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि समय पर अजली का ईलाज नहीं हो पाई, जिससे उसकी मौत  हो गई।

देर रात तक खिलाड़ियों ने रिम्स के साथ साथ कई इलाकों में प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने आंदोलन कर रहे खिलाड़ियों पर लाठिया भी बरसाई। इधर अंजली की मौत के बाद लोहरदगा के उसके परिजन रांची पहुंचे। देर रात तक पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर वे लोहरदगा लौट गए।

इधर खिलड़ियों का कहना है कि खिलाड़ियों के साथ यहां गलत व्यहार किया जाता है। साथ ही साथ जो सुविधाएं उन्हें मिलनी चाहिए थी, नहीं मिल पा रही है। अंजली के मौत के बाद राज्यभर के खिलाड़ियों में एक निराशा की स्थिति बनी हुई है। उभरते हुए खिलाड़ी जहां अपने भविष्य को लेकर परेशान है, वहीं उनके लिए निर्धारित व्यवस्था में कमी के कारण भी आक्रोश में हैं।